World Race Walking: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास

in blurtsport •  3 years ago 

भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया।भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया। चीन ने स्वर्ण और यूनान ने रजत पदक जीता।
28asian-walk.jpg

रवीना ने एक घंटे, 40 मिनट और 22 सेकंड का समय निकाला और 14वें स्थान पर रहीं। टोक्यो ओलंपिक खेल चुकी भावना 1:43:08 के समय के साथ 21वें स्थान पर रहीं जबकि मुनीता ने 26वां स्थान हासिल किया। इसके बाद एक देश के सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन को जोड़कर पदक तय किए गएचैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में भारतीय महिला टीम का यह पहला पदक है। इससे पहले पुरूष टीम ने 2012 में कांस्य पदक जीता था।

68023440.jpg

पुरुष वर्ग में भारत के अमित खत्री आखिरी किलोमीटर तक आगे चल रहे थे लेकिन चौथा रेडकार्ड मिलने से अंडर 20 पुरूषों के दस किलोमीटर वर्ग से अयोग्य करार दिए गए। वह फिनिश लाइन तक पहले भी पहुंच जाते तो स्वर्ण नहीं जीत सकते थे क्योंकि तीसरे रेडकार्ड के बाद उन्हें 60 मिनट की पेनल्टी मिली थी। वह हालांकि चौथा रेडकार्ड नहीं मिलने पर शीर्ष दस में होते। चीन के वांग होंगरेन ने स्वर्ण, इटली के डिएगो जी ने रजत और चीन के जेंग यू ने कांस्य पदक जीता।
ravina-bhawna-jat-munita-prajapati_1646464439.png

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!