पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय

in blurtsport •  3 years ago 

दोस्तों , हर किसीं को अच्छी और हेल्दी स्किन चाहीए होती है, मगर स्किन प्रोब्लेम्स की वजह से सब परेशान हो जाते है । अगर हमे किसीं प्रोग्राम या फंक्शन में जाना होता है ऐन मौके पर यह पिंपल्स मूहांसे आ जाते है। पिम्पल्स छोटा हो या बडा हो हमेशा चेहरे की रौनक को कम करने का काम करता है। फेस पर थोडा भी दाग आ जाता है तो वो दूर से भी दिखाई देता है। आप भी अगर पिम्पल्स, किल मूहांसे ,एक्ने मार्क्स से परेशान है, बेदाग निखरी त्वचा चाहते हो, तो नीचे दिए गये उपाय का युझ करके पिम्पल्स से छूटकारा पा सकते है तो चलो फिर देखते है पिम्पल्स , एक्ने मार्क्स कैसे हटाये पिम्पल्स के दाग कैसे हटाये।

WhatsApp-Image-2021-07-04-at-9.42.44-PM.jpeg

अगर आप टीनएजर्स है , तो पिम्पल्स इस उम्र में आना नॉर्मल है क्योंकी इस उम्र में हार्मोनल चेंजेस होते ही है।तेलीय चिजे , ज्यादा प्रमाण में जंक फ़ूड खाने के कारण किल मूहांसे हो सकते है।
धूम्रपान के कारण भी पिम्पल्स हो सकते है। धूम्रपान हेल्थ के लिए हानिकारक होता है।प्रदूषण, धूल, मिटटी के कारण और सूरज की प्रखर किरणें भी हमारे चेहरे की त्वचा और बाल दोनो ही खराब हो जाते है।
अनुवंशिकता भी पिम्पल्स का एक कारण हो सकता है।पेट या पाचन संबंधी कोई प्रॉब्लम हो तो पिम्पल्स आ जाते है।फेसवॉश से बार बार चेहरा वॉश करना ,कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना भी पिम्पल्स को बढ़ावा देता है।
निर्जीव स्किन भी मुँहासे की वजह हो सकती है।
तनाव (Stress) भी इसके लिए कारणीभूत हो सकता है।

cake_2019032315480776.jpg

एलोवेरा जेल (Alovera gel)- पिम्पल्स पर एलोवेरा का जेल लगाने से बेहद फायदा होता है। एलोवेरा जेल में फंगस और किटानू से दो हाथ करने के अँटी इंफ्लेमेटरी फॅटी ऍसिड ऐसे गुण होते है। इससे चेहरे के दागधब्बे फेसिअल स्कार्स दूर होते है।
नारीयल तेल – नारीयल तेल बालों के साथ साथ चेहरे के लिए भी अच्छा होता है। नारियल तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते है। चेहरे के दाग वाले हिस्से पर इसे लगानेसे काफी हेल्प मिलती है।
हल्दी हल्दी एंटीसेप्टिक (antiseptic ) का काम करती है इसमें बैक्टेरिया को मारने की क्षमता होती है। एक चम्मच हल्दी ( turmeric powder) में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर पिम्पल्स वाली जगह पे लगायें। थोड़ी देर तक रखे फिर चेहरा धो लें। ऐसा हफ्तेभर करनेसे पिम्पल्स कम होते है।
पिम्पल्स-हटाने-के-तरीके-घरेलू-उपाय-और-नुस्खे-Pimples-Kil-Muhase-ke-Gharelu-Upay-in-Hindi_.jpg

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!