शरीर को फिट रखने के लिए लिवर की सेहत का रखें ख्याल

in blurtsport •  2 years ago 

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए भोजन का सही से पाचन होना आवश्यक होता है, और भोजन का बेहतर पाचन तभी हो सकता है जब आपका लिवर स्वस्थ हो। लिवर को शरीर का 'पावरहाउस' कहा जाता है। यह प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और पित्त के उत्पादन से लेकर विटामिन, खनिजों और कार्बोहाइड्रेट के भंडारण जैसे आवश्यक कार्य करता है। लिवर का स्वस्थ रहना, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। लिवर में होने वाली बीमारी या किसी भी तरह की समस्या का असर मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
06_12_2021-liver_picture_22269388.jpg

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार की गड़बड़ी के कारण लिवर का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अल्कोहल और जंक फूड की आदतें लिवर को गंभीर क्षति पहुंचा सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस अंग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हम उन उपायों और आहार का सेवन करें जिससे लिवर मजबूत होता है। आइए आगे की स्लाइडों में लिवर को स्वस्थ बनाने और इसे मजबूत करने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।

liver_1597050055.jpeg

अंगूर खाना है फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अंगूर खाना फायदेमंद हो सकता है। यह फल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो स्वाभाविक रूप से लिवर की रक्षा करते हैं। अंगूर में पाए जाने वाले दो मुख्य एंटीऑक्सीडेंट इसे काफी लाभदायक बनाते हैं।जानवरों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि यह एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर इंजरी से बचाने में मदद करते हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन में उन्हें उच्च वसायुक्त आहार दिया गया था। अंगूर का रस चूहों के लिवर में वसा की मात्रा को कम करने और आवश्यक एंजाइमों की संख्या में वृद्धि करने में फायदेमंद पाया गया।

fatty-liver_1628485538.jpeg

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!