अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करें पपीते का जूस और इन लाभों के लिए तैयार हो जाएं

in blurtlife •  2 years ago 

पपीता सुपरफूड है। आप चाहें इसका जैसे भी इस्तेमाल करें ये आपकाे फायदा ही देने वाला है। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो पपीते का जूस आपके लिए बेस्ट है।मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन हो रहा है। हवाएं गर्म हो रही हैं और शरीर की जरूरत है बदल रही है। डिहाइड्रेशन गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या है। हालांकि कुछ फल आपको आपकी इन समस्याओं से जीतने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें पपीता (Papaya) एक बड़ा नाम है। हर मौसम में हमारे शरीर की जरूरत अलग होती है, जिस को पूरा करने के लिए हमें वक्त वक्त पर अपना आहार बदलना चाहिए। आप अक्सर पपीते का सेवन करती होंगी, लेकिन अगर आप जल्दी डिहाइड्रेट हो जाती हैं तो पपीते का सेवन करने से बेहतर है कि आप पपीते का जूस पिएं। कारण जानना चाहती हैं क्यों? तो बस इसे पढ़ती रहें।

eb4a33aadbbd5575e0ab234bad62cce4aee7d6f2.jpg

इस मौसम में बहुत खास है पपीता
पपीते का जूस आपको कई कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकता है। पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लू लग जाना, तेज धूप के कारण चक्कर आ जाना बदलते मौसम की कुछ बड़ी दिक्कतें हैं और पपीता कई ऐसे पोषक तत्वों का खजाना है, जो इन समस्याओं से आपको राहत दे सकता है। दरअसल पपीते में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खासकर महिलाओं के लिए पपीते का सेवन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह स्तन कैंसर के जोखिम को कम करता है।शरीर इन लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट्स को बाकी अन्य फलों की मात्रा में पपीते से काफी बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। विशेष रूप से एक प्रकार जिसे लाइकोपीन कहा जाता है।

fb64b60716ea917f010a21bd1c0af2465409277c.jpg

पपीते में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए भी पाया जाता है। इसमें कई खनिज भी होते हैं, जिसमें फोलेट मैग्नीशियम, तांबा सबसे ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। पपीते का जूस आपको वर्कआउट के बाद इंस्टेंट एनर्जी देने के काम आता है। क्योंकि इसमें बायोएक्टिव पौधों के यौगिकों और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।वेट लॉस में है मददगार यदि आप अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो सुबह नाश्ते में पपीते का जूस का सेवन करना आपको वेट लॉस करने में सहायता प्रदान करता है। दरअसल पपीता फाइबर से भरपूर होता है और यह जूस आपको लंबे समय तक तृप्त रखने में मदद करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!