ब्रोकली सब्जी खाने के फायदे, रेसिपी

in blurtlife •  2 years ago 

ब्रोकली एक सब्जी है जो देखने में फूलगोभी (Cauliflower) जैसी होती है लेकिन रंग अलग होता है।फूलगोभी केवल सफ़ेद रंग की होती है पर ब्रोकली गाढ़े हरे रंग, बैंगनी और सफ़ेद रंगों में पायी जाती है। यह कच्ची और उबाल कर दोनों तरह से खाई जाती है। ब्रोकली के फायदे क्या है, ब्रोकली कैसे खायें ? ब्रोक्कोली के बारे में पूरी जानकारी आगे पढ़िए। ब्रोकली की सब्जी बनाई जाती है जैसे फूलगोभी की सब्जी बनाते हैं। ब्रोकली के पत्ते भी खाए जाते हैं। ब्रोकली के पत्तों की सब्जी, सूप आदि बनाये जाते हैं। इसके पत्ते भी ब्रोकली जैसे फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ब्रोकली का उपयोग तरह-तरह के हेल्दी सलाद, Soup, सब्ज़ी, पास्ता, Noodles, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि food items बनाने में प्रयोग किया जाता है। हम आपको ब्रोकली की सब्जी, ब्रोकली सूप, ब्रोकली के पत्तों से सब्जी बनाना भी बतायेंगे।

2019_8image_18_14_146322592brocali-ll.jpg

ब्रोकली स्किन पर झुर्रियाँ, फाइन लाइन्स जैसी समस्या दूर कर चेहरे और शरीर की स्किन पर बढ़िया असर डालता है। इसका विटामिन C, कॉपर, जिंक स्किन को ग्लो और टाइटनेस देते हैं। ब्रोकली के एंटीओक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके बढती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। गर्भवती महिलाओं (Pregnant ladies) के लिए ब्रोकली बहुत अच्छा होता है। ब्रोकली में पाए जाने वाला आयरन, फोलेट बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास के लिए अच्छा होता है। ब्रोकली औरतों के शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर नियंत्रित करती है। एस्ट्रोजन हॉर्मोन बढ़ने से गर्भाशय कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। ब्रोकली का सेवन इन समस्याओं से बचाव करता है।

broccoli_145173357181_650_010216045306.jpg

ब्रोकली खाना बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती स्त्रियों के लिए खास फायदेमंद है। Broccoli का कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाकर ओस्टियोपोरोसिस बीमारी का खतरा कम करता है और इसका आयरन एनीमिया की बीमारी से बचाता है। Broccoli खाने से आँखों पर अच्छा असर डालता है। ये आँखों में बीटाकैरटिन मोतियाबिंद, मस्कुलर डिजनरेशन रोकता है। ब्रोकली में विटामिन K होता है जोकि खून बहने पर ब्लीडिंग रोकने में मदद करता है। ब्रोकली में खूब फाइबर होता है जोकि पेट को हेल्दी रखता है, मोटापा कम करता है। Broccoli में पाए जाने वाला विटामिन C कोलेजन बॉडी टिश्यू, हड्डी बनाता है जोकि घाव भरने, स्किन को युवा बनाये रखने में मदद करता है।

images.jpg

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!