नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान

in blurtlife •  3 years ago 

नट्स न सिर्फ स्वाद का भंडार है, बल्कि पौष्टिक तत्वों का खजाना भी है। नट्स वो सूखे फल हैं, जिसे खाकर कमजोर व्यक्ति भी एनर्जेटिक महसूस कर सकता है। देखा जाए तो नट्स ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है (1)। इन्हें चलते-फिरते कहीं भी आसानी से खा सकते हैं, जिस वजह से इन्हें मोबाइल फूड के नाम से भी जाना जाता है। स्वास्थ्य के लिए नट्स के फायदे इसमें मौजूद गुणों और पौष्टिक तत्वों के कारण हैं। ऐसे में हम स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में स्वास्थ्य के लिए नट्स के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही नट्स का उपयोग और अधिक सेवन के कारण नट्स के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी साझा करेंगे। तो नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

download.jpg

सूखे फल और उनके बीज को नट्स के रूप में जाना जाता है। बादाम, काजू, छुआरा, खुबानी, सूखा अंजीर, मुनक्का, पिस्ता और अखरोट आदि नट्स की श्रेणी में आते हैं । इनमें पानी की मात्रा न के बराबर होती है। आपको बता दें कि नट्स प्राकृतिक रूप से सूखे होते हैं। नट्स में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए कई बार डॉक्टर संतुलित डाइट चार्ट में इन्हें शामिल करने की सलाह देते हैं।नट्स की बात करें तो आमतौर से काजू, बादाम, पिस्ता, छुहारा, मखाना, खुबानी, पाइन नट्स, पिंगल फल (हेजलनट) और अखरोट का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। पिंगल फल को पहाड़ी बादाम भी कहा जाता है। बता दें कि कई लोग पिंगल फल को अखरोट समझने की भूल कर बैठते हैं।

seeds-and-nuts-ke-fayde-aur-nuksan-in-hindi.jpg

नट्स के फायदे
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि गुणों से भरपूर नट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है। यही कारण है कि नट्स से होने वाले फायदों के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी जा रही हैपोषक तत्वों से भरपूरनट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम से समृद्ध नट्स कई गंभीर रोग जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, पित्त की पथरी आदि के जोखिम को कम कर सकते हैं (3)। इस आधार पर नट्स को डाइट में शामिल करना बेहतर माना जा सकता है।

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!