कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है

in blurtlife •  3 years ago 

कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है और यह बहुत ही सुंदर होता है। इसका व्यास 1-3 मीटर तक होता है। यह तालाब, पोखरों और जलाशयों आदि में खिलता है। यह कीचड़ के बीच में रहकर खिलता है। यह मुल रूप से भारत का फूल है लेकिन अब यह विदेशों में भी पाया जाता है। इसे प्राचीन काल से ही शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसके पत्ते गोलाकार और बड़े होते है और थोड़े चमकीले होते हैं। यह आधा पानी के अंदर होता है और आधा पानी की उपरी सतह पर दिखाई देता है। यह केवल दो ही रंगों में पाया जाता है सफेद और गुलाबी।

maxresdefault (2).jpg

कमल के फूल पर लक्ष्मी जी विराजमान रहती है जिस कारण इसे धन का प्रतीक माना जाता है। कमल पर ब्रहमा जी के साथ साथ विद्या की देवी सरस्वती जी विद्यमान रहती है जिस कारण इसे ग्यान का प्रतीक भी माना जाता है। भारतीय संस्कृति में कमल को शुभ का प्रतीक माना जाता है। यह मार्च से लेकर अगस्त तक खिलता है। यह सुर्योदय के साथ खिलता है और दिनभर खिला रहता है और सुर्यस्त के साथ मुरझा जाता है।कमल को प्रकृति की एक उल्लेखनीय और अद्भुत रचना माना जाता है। कमल के पत्ते गोल और चमकदार होते है। कमल पुष्प कीचड़ में खिलता है। कमल केवल ज़्यादातर दो रंगो में पाया जाता है : सफ़ेद और गुलाबी। इसके अलावा लाल और नीले रंग का कमल भी प्रकृति के गोद में खिलता है।कमल तालाब , पोखर और जलाशय में खिलता है। कमल का आधा भाग तालाब के जल के अंदर होता है और आधा भाग जल के बाहर रहता है। कीचड़ में खिलने के बावजूद भी यह बेहद खूबसूरत होता है और लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। कमल क्यों की जल में उगता है , इसलिए संस्कृत में इसे पद्या फूल कहा जाता है।

images (2).jpg

कमल के फूल को पूजा अर्चना में प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग सजावट में किया जाता है। इसके व्भिन्न हिस्सों का प्रयोग अलग अलग काम में किया जाता है। इससे बहुत सी औषधि भी बनाई जाती हैं। कमल की पत्तियाँ त्वचा रोग के इलाज में उपयोगी होती है। कमल का शहद आँखों के लिए बहुत लाभकारी हैं। कमल के फूल का आकार बहुत बड़ा होता है।कमल की फूल का सौंदर्य सभी को मोहित कर देती है। कमल आकर्षक फूल है और पौराणिक काल से कमल फूल का इस्तेमाल करते आ रहे है। कमल का फूल सिर्फ तालाब में ही नहीं बल्कि झीलों , खाईओं के पानी में भी खिलता है। कमल की खेती छोटे छोटे जलाशय में की जाती है। कमल सिर्फ भारत में नहीं बल्कि अन्य देश जैसे चीन , जापान ,ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका इत्यादि में पाया जाता है।
images (2).jpg

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!