कांटेक्ट लैंस.

in blurtindia •  4 years ago 

image_search_1602822950515.jpg
Source

अगर आपके आंखों की रोशनी बहुत कम हो जाए तो काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसीलिए बहुत सारे लोग आंखों पर चश्मा लगाते है लेकिन इससे पर्सनैलिटी भी बहुत खराब हो जाती है। जिसके कारण ज्यादातर लोग कंटैक्ट लैंस लगाना बहुत अच्छा समझते हैं लेकिन कुछ गलतियों के कारण इसका आंखों पर बहुत ही खराब असर पड़ना शुरू हो जाता है। जिससे बहुत सारे लोग अनजान हैं। आइए जानें कंटैक्ट लैंस के साथ की जाने वाली कुछ साधारण गलतियों के बारे में।

  1. सोते समय भी लैंस न उतारना

आपको बता दें की बैक्टीरियां से लडने के लिए आंखों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। जो जागने पर आंखों को बहुत ही आसानी से मिलती रहती है।रात को सोते समय आंखें बंद होती हैं और लैंस न उतारने से इंफैक्शन बढ़ने का खतरा बहुत अधिक रहता है। इसे आंखों में गंभीर सूजन भी आ सकती है।

  1. धूल भरी उंगुलियों का इस्तेमाल

अधिकतर लोग आलसीपन के कारण बिना हाथ धोए ही लैंस को उतार लेते हैं। इससे हाथों की धूल-मिट्टी लैंस पर पूरी तरह चिपक जाती है। जिससे आपको आसानी से देखने में बहुत परेशानी हो सकती है। इससे लैंस भी बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं।

  1. आंखों को रगड़ना

अगर आप लैंस पहने हुए हैं तो आंखों को रगड़ने की गलती कभी भी न करें। इससे आंखों में छोटे-छोटे जख्म भी हो सकते हैं। जिससे परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। इससे बेहतर है कि अगर आंखों से जुडी कोई परेशानी है तो लैंस न पहनें।

  1. कांटेक्ट सलूशन

ज्यादातर लोग रोजाना लैंस तो उतार लेते हैं लेकिन डिब्बी का सलूशन बदलना पूरी तरह भूल जाते हैं। जिससे लैंस पर गंदगी जमा हो जाती है। जो बाद में आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक है।

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!