ब्रोकली सब्जी खाने के 15 फायदे, 3 रेसिपी

in blurt •  3 years ago 

ब्रोकली एक सब्जी है जो देखने में फूलगोभी (Cauliflower) जैसी होती है लेकिन रंग अलग होता है।फूलगोभी केवल सफ़ेद रंग की होती है पर ब्रोकली गाढ़े हरे रंग, बैंगनी और सफ़ेद रंगों में पायी जाती है। यह कच्ची और उबाल कर दोनों तरह से खाई जाती है। ब्रोकली के फायदे क्या है, ब्रोकली कैसे खायें ? ब्रोक्कोली के बारे में पूरी जानकारी आगे पढ़िए।
ब्रोकली का हिंदी नाम क्या है ? ब्रोकली को हिन्दी में क्या कहते हैं Ans : ब्रोकली इटली देश का पौधा है इसलिए Broccoli को हिन्दी में भी ब्रोकली ही कहते हैं। बोलचाल की हिन्दी भाषा में ब्रोकली को हरी फूलगोभी कहते हैं। इसका अलग से कोई हिन्दी नाम नहीं है।ब्रोकली की सब्जी बनाई जाती है जैसे फूलगोभी की सब्जी बनाते हैं। ब्रोकली के पत्ते भी खाए जाते हैं। ब्रोकली के पत्तों की सब्जी, सूप आदि बनाये जाते हैं। इसके पत्ते भी ब्रोकली जैसे फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ब्रोकली का उपयोग तरह-तरह के हेल्दी सलाद, Soup, सब्ज़ी, पास्ता, Noodles, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि food items बनाने में प्रयोग किया जाता है। हम आपको ब्रोकली की सब्जी, ब्रोकली सूप, ब्रोकली के पत्तों से सब्जी बनाना भी बतायेंगे।

images.jpg

ब्रोकली में कई फायदेमंद न्यूट्रीशन हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B1, B2, B3, B6, पोटैशियम, मैगनिशियम, जिंक, फास्फोरस, एंटीओक्सिडेंट होते हैं। ब्रोकली खाने से बॉडी की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ब्रोकली स्किन पर झुर्रियाँ, फाइन लाइन्स जैसी समस्या दूर कर चेहरे और शरीर की स्किन पर बढ़िया असर डालता है। इसका विटामिन C, कॉपर, जिंक स्किन को ग्लो और टाइटनेस देते हैं। ब्रोकली के एंटीओक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके बढती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए ब्रोकली बहुत अच्छा होता है। ब्रोकली में पाए जाने वाला आयरन, फोलेट बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास के लिए अच्छा होता है।

broccoli_145173357181_650_010216045306.jpg

वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि ऐसे मोटे लोग जोकि टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें ब्रोकली का सेवन ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करता है।
ब्रोकली में पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रीएंट्स जैसे तत्व शरीर को Detox करके कई रोगों को पैदा होने से रोकते हैं और रक्त शुद्ध करते हैं। इसके अलावा ब्रोकली आटिज्म रोगियों के व्यवहार और सम्वाद समस्या के असर को कम करता है। ब्रोकली में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल और सल्फोरोफेन तत्व कैंसर की बीमारी से शरीर का बचाव करता है। ब्रोकली के पत्तों में ब्रोकली के फूल से ज्यादा और होता है। ब्रोकली के पत्ते में होते हैं जोकि ब्रोकली के फूल या तने में नहीं पाए जाते हैं।
2019_8image_18_14_146322592brocali-ll.jpg

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!
Sort Order:  
  ·  3 years ago  ·  

Congratulations, your post has been automatically curated by @ctime
Follow @ctime for more updates and use #iduvts (I Do Not Use Vote Trading Services) tag for higher upvotes
Warning: DO NOT delegate to @ctime or any other accounts (possible scam), My upvotes are always FREE!