ठंड और सर्दी से बचने के 11 आसान उपाय

in blurt •  2 years ago 

जाड़ों में हम ठंड दूर करने के कई उपाय आजमाते हैं। हम ऊनी कपड़े पहनते हैं, आदि का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी ठंड लगती रहती है हमें। कुछ लोगों को सर्दी थोडा ज्यादा लगती भी है। जानिए सर्दी ठंडी से बचने के सरल तरीका और सावधानियों के बारे में जोकि आपको और आपके घर को गर्म रखने में काम आएंगे। गर आपका बेड दीवार से एकदम सटा हुआ है तो उसे दीवार से थोडा दूर कर लें। खासकर अगर यह घर की कोई बाहरी दीवार हो तो यह अन्य दीवारों से ज्यादा ठंडी होगी। दरवाजों, खिडकियों में पतले कपडे के पर्दे हटाकर मोटे कपडे के परदे लगाइए। एक से ज्यादा कम्बल ओढ़ रहे हैं तो मोटे कम्बल जैसे कि Mink Blanket (फ़र या रोयें वाले कंबल) पहले ओढना चाहिए। पतले और कड़े कम्बल सबसे ऊपर होना चाहिए, यह गर्मी को बाहर जाने से रोकता है।

mqdefault.jpg

अक्सर हम कंबल या रजाई तो ओढ़ लेते हैं लेकिन बिस्तर ठंडा रहता है। इसे रोकने के लिए कोई पतला कंबल, शाल को चद्दर के ऊपर बिछा दीजिए। यह सरल सा उपाय ठंड रोकने में असरदार है और ऊपर-नीचे दोनों तरफ से गर्मी पैदा करता है। शरीर को और बिस्तर को गर्म रखने के लिए रूम हीटर से बढ़िया उपाय हॉट वाटर बोतल है। गर्म पानी वाली बोतल प्रयोग करें या बिजली से गर्म होने वाले जेल हीटिंग पैड. खासकर लोगों के पैर के पंजे ठंडे बने रहते हैं, इसके लिए पैर के पास हीटींग पैड रखें। दोनों ही बढ़िया उपाय हैं, यह आपको कई घंटो तक गर्म रखेगा।
लोग स्वेटर, जैकेट तो पहन लेते है पर सर खुला रखते है। टोपी लगाना अच्छा नहीं लगता है और मफलर अंकल टाइप लगता है। सर, हाथ और पैर खुले रहने से शरीर की गर्मी सबसे ज्यादा बाहर निकलती रहती और सर्दी लग सकती है।

Health-tips-for-winter-season.jpg

बढ़िया ब्रांडेड, स्टाइलिश टोपी खरीदिये और कूल मफलर ले आइये। न सिर्फ ये आपको कूल लुक देगा साथ ही हॉट भी रखेगा। पैरो में मोटे मोज़े और हाथों में दस्ताने पहनिए। वुलन इनर कपड़ों के अंदर पहनिए, ये शरीर की गर्मी मेन्टेन रखता है। गर्म पानी से नहाने में बड़ा मज़ा आता है पर ठंडे पानी के भी अपने फायदे हैं। Hot Water से नहाने के बाद 1-2 मग ठंडा पानी अपने ऊपर डाल लें। यह ठंडा पानी सिर से डालना जरुरी नहीं है। अजीब लगता है पर यह उपाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढाता और मजबूत करता है। ठंडा पानी त्वचा और शरीर के अंगों में Blood Circulation बढाता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। सर्दियों में गरम पानी से नहाकर निकलने पर भी लोग कांपते रहते हैं लेकिन इस उपाय से गजब की गर्मी पैदा होती है। बच्चे, बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति को ऐसा करना जरुरी नहीं है।
winter-45.jpg

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE BLURT!